Advertisement

श्री रामदेव पुष्टिकर मण्डल के दशमी महोत्सव का हुआ शुभारंभ

सामाजिक

लिलुआ स्थित पुष्करणा ब्रह्म बगीचा में राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव जी महाराज के दशमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ। श्री रामदेव पुष्टिकर मण्डल द्वारा आयोजित दशमी महोत्सव के प्रथम दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए।

Advertisement

मण्डल के अध्यक्ष सुशील कुमार पुरोहित ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि चार सितंबर को सुबह आठ बजे से सामूहिक 11 जोड़ों द्वारा आचार्य अंतु किराडू के सानिध्य में बाबा के चरणों का अभिषेक होगा तथा शाम पांच बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। 5 सितंबर को महाआराती और बाबा की कथा होगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari