कोलकाता से बीकानेर पहुंचे रामदेव मित्र मण्डल कोलकाता के सेवादार

सामाजिक

रामदेव मित्र मण्डल कोलकता द्वारा सेवाकार्य के लिये सेवादार आज बीकानेर पहुँच गए हैं। ये सभी 28 से दियातरा से अपनी सेवा कार्य प्रारंभ करेंगे।

 

इस सेवाकार्य में बीकानेर से लाभा महाराज, केशव पुरोहित, मेधातिथि जोशी, सुरेन्द्र व्यास, श्री लाल रंगा, शिवजी व्यास सहित नारायण रंगा का ग्रूप भी सेवादार के रूप मे कार्य करेगे।

 

सेवाकार्य में दियातरा कानजी की सिड्ड सेखासर व डालीबाई मे सेवा शिविर लगाये जायेगे और यात्रीयो के लिए निशुल्क भोजन, चाय, शिकंजी सहित चिकित्सा की व्यवस्था की जायेगी।

इस वर्ष मण्डल द्वारा मोबाइल सेवा की व्यवस्था राजकुमार मोहता तथा दामु महाराज देखेगे। चिकित्सा व्यवस्था बंशी जोशी व अनिल व्यास देखेंगे।

भोजन तैयार करवाने की व्यवस्था मनोज रंगा व लाभा महाराज के साथ अनिल चितलान्गिया देखेंगे। नाश्ते व पाण्डाल की व्यवस्था श्री लाल रंगा शिवजी व्यास और यात्रीयो को भोजन करवाने की व्यवस्था बद्री दास व्यास व नारायण रंगा व ऊनकी टीम के जिमे है। धर्मशाला मे भोजन व आवास व्यवस्था आनन्द पुरोहित के नेतृत्व मे की जायेगी।

 

रामदेवरा पैदल यात्रियों मे बसंत, दामू व्यास, अमित मोहता, अरुण व्यास, अशोक व्यास, सोनू, स्वस्तिक, ओम पुरोहित, राजा हर्ष, राजेन्द्र पुरोहित, किशन कटारिया सहित बड़ी संख्या मे महिलाओ का भी एक दल है जिनमे राखी हर्ष, चेतना मोहता आदि शामिल है।

Share from here