Advertisement
breaking news

रतन टाटा को पीएम केयर फंड का बनाया गया ट्रस्टी, जानें और कौन-कौन शामिल

देश

पीएम केयर्स फंड बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में नए सदस्यों को शामिल किया गया है। उद्योगपति रतन टाटा समेत कई लोगों को ट्रस्टी बनाया गया। वहीं, सुधा मूर्ति को सलाहकार समूह में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से गुरुवार को यह जानकारी दी गई है। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और नए नामित ट्रस्टी शामिल हुए है।

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस केटी थॉमस, पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा और उद्योगपति रतन टाटा ट्रस्टी के तौर पर पीएम केयर्स फंड में शामिल हुए हैं। बैठक के बाद ट्रस्ट की तरफ से सलाहकार समूह में सदस्यों को नामित किया गया। इनमें पूर्व कैग राजीव महर्षि, इन्फोसिस फाउंडेशन की पूर्व चेयरपर्सन सुधा मूर्ति, इंडिकॉर्प्स और पिरामल फाउंडेशन के पूर्व सीईओ आनंद शाह का नाम शामिल है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari