RBI Monetary Policy – RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने लगातार 8वीं बार ब्याज दरें नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।
RBI Monetary Policy
आरबीआई के इस फैसले से आम लोगों के लोन की EMI नहीं बढ़ेगी। शुक्रवार 7 जून को नई मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया गया।
रेपो रेट को लगातार 8वीं बार यथावत 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। इससे पहले पिछली बार फरवरी 2023 में रेपो रेट को 0.25 फीसदी बढ़ाया गया था।
वैसे यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की थी। जबकि कनाडा ने भी ब्याज दरों में कटौती थी।
आरबीआई गवर्नर ने जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान में इजाफा किया है। आरबीआई गवर्नर के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में भारत की ग्रोथ रेट 7.2 फीसदी रह सकती है।
इससे पहले आरबीआई गवर्नर ने 7 फीसदी का अनुमान लगाया था जबकि पहली तिमाही में 7.3 फीसदी ग्रोथ का अनुमान है।
दूसरी तिमाही में ये अनुमान 7.2 फीसदी पर था वही तीसरी तिमाही की बात करें तो यह 7.3 फीसदी रह सकता है।
