Regent Park – रीजेंट पार्क में प्रमोटर की दादागिरी सामने आई है। जहां प्रमोटर ने किशोर को पीटा है जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है।
Regent Park
खबर के अनुसार कुछ किशोर खेल रहे थे तभी बॉल प्रमोटर के फ्लैट में चली गई जिसे लेने किशोर उसके घर गए।
बताया गया कि किशोरों को बांस की डंडों से पीटा गया। प्रमोटर पर कई किशोरों की पिटाई का आरोप लगा है और शिकायत भी दर्ज हुई है।
प्रमोटर द्वारा पिटाई से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रीजेंट पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

 
	 
