rg kar

RG Kar अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर की लिफ्ट में फंसने से एक की मौत

कोलकाता

RG Kar – आरजीकर अस्पताल एक बार फिर चर्चा में है। शुक्रवार सुबह अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर की लिफ्ट में फंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

RG Kar

लिफ्ट कैसे फंसी, इसका कारण अभी साफ नहीं है। हालांकि, मरीज के कुछ रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि लिफ्ट में कई दिनों से दिक्कत थी।

दमदम के रहने वाले अरूप बनर्जी (40) शुक्रवार सुबह अपने बेटे का इलाज कराने आरजी कर हॉस्पिटल गए थे। वह ट्रॉमा केयर सेंटर में लिफ्ट में फंस गए।

मृतक के परिवार का दावा है कि लिफ्ट थोड़ी ऊपर गई और फिर नीचे आ गई। इसके बाद वह ज़ोर से बेसमेंट में जा गिरी।

करीब एक घंटे तक अंदर फंसे रहने के बाद उस व्यक्ति को मृत अवस्था में निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

RG Kar – शुक्रवार सुबह हुई घटना के बाद हॉस्पिटल अधिकारियों ने लिफ्ट के मेंटेनेंस के लिए जिम्मेदार डिपार्टमेंट से रिपोर्ट मांगी।

हॉस्पिटल के बिजली डिपार्टमेंट और पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट को रिपोर्ट देने को कहा गया। आरोप लगे हैं कि हादसे के समय लिफ्ट में कोई ऑपरेटर नहीं था।

इस मामले में कई मरीज़ों के रिश्तेदारों ने शिकायत की है कि ज़्यादातर समय लिफ्ट में कोई ऑपरेटर नहीं होता है। उन्हें सारा काम खुद ही करना पड़ता है।

Share from here