breaking news

RG Kar – डॉक्टर की मौत के मामले में 1 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोलकाता

RG Kar अस्पताल में महिला डॉक्टर की मौत के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संजय राय बताया जा रहा है।

RG Kar

कल देर रात पुलिस ने संजय को हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का अस्पताल का कर्मी है या नही ये साफ नही हो पाया है।

उल्लेखनीय है कि कल आरजी कर में महिला डॉक्टर का शव मिला था। उसके परिवार वालों ने बलात्कार कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कोलकाता पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। कार्यवाहक ज्वाइंट सीपी क्राइम मुरलीधर शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर जांच शुरू की।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari