Advertisement

रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने की अखिलेश यादव से मुलाकात

उत्तर प्रदेश

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज वोटिंग जारी है। इससे पहले इसी लखनऊ से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने मंगलवार की शाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की है।

Advertisement

 

इस मुलाकात के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। रीता जोशी ने मयंक के लिए भाजपा से लखनऊ कैंट से टिकट मांगा था। यहां तक कि अपनी सांसदी छोड़ने को भी तैयार हो गई थीं। इसके बाद भी मयंक को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। 

 

भाजपा से मयंक को टिकट नहीं देने के पीछे अपर्णा का सपा से बीजेपी में आना माना जा रहा था। लेकिन भाजपा ने अपर्णा को भी मौका नहीं दिया था। मयंक और अपर्णा की जगह भाजपा ने योगी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। ब्राह्मण बहुल सीट से टिकट नहीं मिलने पर मयंक के सपा से उतरने की भी चर्चा थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका था। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari