Advertisement

रोजवैली मामलें में शुभ्रा कुंडू को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

कोलकाता
चिटफंड कंपनी रोजवैली मामलें में शुभ्रा कुंडू को भी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उनसे पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। 
कुंडू ने चिटफंड समूह से संबंधित सीबीआई के सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं दिया था। इसके अलावा जांच में भी सहयोग नहीं कर रही थीं जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि उन्हें कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर भुवनेश्वर ले जाया जाएगा जहां कोर्ट में उनकी पेशी होगी। चिटफंड कंपनी के खिलाफ केस ओडिशा में ही चल रहा है इसलिए वहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाना है। 
इस मामले में रोजवैली समूह के शुभ्रा के पति गौतम कुंडू पहले से ही गिरफ्तार हैं और जेल में हैं। चिटफंड कंपनी पर 2800 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari