Advertisement
sunlight news

शताब्दी को मनाने में जुटी तृणमूल, घर पहुंचे कुणाल, सौगत रॉय ने किया फोन 

बंगाल
पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने नाराज सांसद शताब्दी रॉय को मनाने की कवायद तेज कर दी है। एक दिन पहले ही फेसबुक पोस्ट पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया था। इसके बाद उन्होंने घोषणा की है कि वह शनिवार को दिल्ली जाएंगी। वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की संभावनाओं को उन्होंने हवा दी है। इसके बाद चर्चा जोरों पर है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली हैं। 
सूत्रों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें मनाने की कोशिशें तेज कर दी है। वरिष्ठ सांसद प्रोफेसर सौगत रॉय ने शताब्दी को फोन किया है। सौगत ने बताया कि शताब्दी को उन्होंने आश्वस्त किया है कि पार्टी उनकी नाराजगी को महत्व दे रही है और उनकी जो भी शिकायतें हैं उसे दूर करने की कोशिश जारी है।
इधर तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता कुणाल घोष शताब्दी रॉय के घर गए हैं। सूत्रों ने बताया कि शताब्दी रॉय को समझाने बुझाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। हालांकि शताब्दी के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि उन्होंने तृणमूल से दूरी बनाने का मन बना लिया है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari