चूरू। जिले के राजगढ़-सादुलपुर के निकटवर्ती ग्राम सिद्धमुख में शुक्रवार को एक कोरोना पॉजिटिव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना पॉजिटिव मरीज को चूरू लेकर रवाना हो गयी है।
नायब तहसीलदार रूपचंद ने बताया कि जो कोरोना पॉजिटिव मिला है, वह दिल्ली पुलिस में सेवारत है और सिद्धमुख उनका ससुराल है। वह कई दिन से ससुराल में आए हुए हैं।
उनके कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई है। उसके बाद प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
