Advertisement

Sanjay Nirupam कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित

महाराष्ट्र

Sanjay Nirupam – महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम को पार्टी ने छह साल तक के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Advertisement

Sanjay Nirupam

उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पिछले काफी दिनों से वह लगातार पार्टी विरोधी बयानबाजी भी कर रहे थे।

मुंबई पश्चिम की सीट पर उद्धव ठाकरे की ओर से अमोल कीर्तिकार को टिकट दिए जाने के बाद से संजय कांग्रेस पर भड़के हुए थे और लगातार पार्टी के विरोध में बयानबाजी कर रहे थे।

इसके अलावा वह अमोल पर भी लगातार निशाना साध रहे थे। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि या तो निरुपम कांग्रेस को छोड़ सकते हैं।

आज दोपहर ही कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची से निरुपम को बाहर कर इसके संकेत भी दिए थे। इससे पहले निरुपम ने पार्टी को अल्टीमेटम भी दिया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari