Advertisement
breaking news

Watgunge में मिले शव के हिस्सों की हुई पहचान

कोलकाता

Watgunge में मिले शव के हिस्सों की पहचान हो गई है। जिस महिला का शव मिला उसका नाम दुर्गा सर्खेल है। खिदिरपुर के पद्मपुकुर की रहने वाली है।

Advertisement

Watgunge

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुर्गा तीन दिनों से लापता थी।2007 में उसकी शादी वाटगंज थाना क्षेत्र के हेमचंद्र सरणी के व्यक्ति से हुई थी। उनका एक बेटा है 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है।

वह घर से कैसे और क्यों लापता हुई इसकी पुलिस जांच कर रही है। डीसी पोर्ट परिवार के सदस्यों से बात कर रहे हैं।

प्राथमिक अनुमान हत्या का है। हत्या किसने की क्या वजह रही इसकी जांच की जा रही है। सूत्रों की माने तो जहां से शव के टुकड़े मिले वहां आसपास सीसीटीवी न होने के कारण समस्या आ रही है।

उल्लेखनीय है कि बीते कल ही वाटगंज से एक महिला के शव के टुकड़े मिले थे जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari