Santosh Pathak – कांग्रेस पार्षद संतोष पाठक ने थामा भाजपा का दामन

कोलकाता

Santosh Pathak – कोलकाता नगर निगम के वार्ड 45 के कांग्रेस पार्षद संतोष पाठक ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

Santosh Pathak

संतोष पाठक ने विप्लव देव, अमित मालवीय, शमीक भट्टाचार्य की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का झंडा थामा।

इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा संतोष पाठक को चौरंगी विधानसभा से अपना उम्मीदवार बना सकती है।

हालांकि संतोष पाठक ने इसपर कुछ कहने से इनकार किया और इसे पार्टी का फैसला बताया। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार जा रही है।

Share from here