डीडीसीए के कार्यक्रम के लिए दिल्ली रवाना हुए सौरभ गांगुली, अमित शाह से होगी मुलाकात

दिल्ली
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली कोलकाता में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हो गए है। वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनके मुलाकात का कार्यक्रम है।
सूत्रों ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली में जेटली के नाम पर नई स्टेडियम और अरुण जेटली की मूर्ति का उद्घाटन होना है उसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रहेंगे। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सौरव गांगुली जा रहे हैं। दोनों के बीच वार्ता होने की भी खबर है।
इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि अगर सफल व्यक्ति राजनीति में आएंगे तो युवाओं में अच्छा संदेश जाएगा। सौरभ जैसे व्यक्ति को राजनीति में आना ही चाहिए। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari