Advertisement

राजीव कुमार से हिरासत में पूछताछ की मांग वाली सीबीआई की याचिका पर सुनवाई दो हफ्ते के लिए टली

बंगाल

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार से हिरासत में पूछताछ की मांग वाली सीबीआई की याचिका पर सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाल दी है।

Advertisement

 

सुनवाई के दौरान राजीव कुमार की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सीबीआई काफी पुराने मामले को उठा रही है। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अवमानना का मामला हमेशा जिंदा रहता है। तब अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि चुनावों के दौरान ऐसे मामले जिंदा हो जाते हैं।

 

मामला सारदा चिटफंड घोटाले के सबूत मिटाने का है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने राजीव कुमार को जमानत देते वक्त जांच में सहयोग देने की शर्त रखी थी। सीबीआई का कहना है कि राजीव कुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसलिए उनकी जमानत रद्द हो। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari