Advertisement
breaking news

मुख्यमंत्री के निकलते ही अभिषेक बनर्जी के घर पहुँची सीबीआई की टीम

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अपने भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद सीबीआई की टीम भी वहां पहुंच गई। अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी से सीबीआई कोयला घोटाला मामले में पूछताछ होनी है।

Advertisement

 

सीबीआई के अधिकारी रुजीरा से कोयला चोरी केस में सवाल-जवाब करेंगे। इससे पहले, सीबीआई की टीम सोमवार को अभिषेक की साली मेनका गंभीर से तीन घंटे तक पूछताछ कर चुकी है। 

 

रुजिरा ने सोमवार को सीबीआई के समन का जवाब देते हुए कहा था कि कथित कोयला चोरी घोटाले में पूछताछ के लिए केंद्रीय एजेंसी अपना एक दल मंगलवार को उनके घर पर भेजे। सीबीआई ने रविवार को जांच में शामिल होने के लिए रुजिरा को समन भेजा था।

 

सीबीआई की एक टीम रविवार को रुजिरा को कथित कोयला चोरी मामले की जांच में शामिल होने के लिए नोटिस देने कोलकाता स्थित घर गई थी। रुजिरा घर पर मौजूद नहीं थीं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari