सनलाइट, हावड़ा। हावड़ा आशा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी के ११०० बैग वितरण के लक्ष्य को पूरा करने की कड़ी में संस्था द्वारा संस्था के शुभचिंतक अभिजीत भट्टाचार्य, संजय मुखर्जी एवं स्वाति कडेल के सौजन्य से हावड़ा के १ नम्बर वार्ड के नेहरू आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं चाकलेट वितरित किया गया।
उक्त अवसर संस्था के कार्यकर्त्ताओं में नीतू तिवारी, मृत्युंजय मिश्रा, हरेराम चौबे, धीरज ठाकुर और अजय तिवारी उपस्थित थे।
विद्यालय के प्रधान शिक्षक अनिल सिंह एवं शिक्षक मिहिर सेन सिंह, बिपिन पाण्डेय, कृष्णा पटवा, ज्योति कुमारी हेला एवं प्रदीप कुमार शर्मा ने संस्था के कार्य में सहयोग किया।
संस्था के सचिव अजय तिवारी के अनुसार अभी तक १८ सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लगभग ९८० स्कूल बैग वितरित किये जा चुके है।
Share from here
