sunlight news

उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल

दिल्ली
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

बॉलीवुड की ‘रंगीला गर्ल’ उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल हो गईं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, प्रियंका चतुर्वेदी और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा की उपस्थिति में उर्मिला ने कांग्रेस का दामन थामा।

राजनीति में नई पारी का आगाज करने वाली अभिनेत्री उर्मिला को उत्तर मुंबई से लोकसभा का टिकट दिया जा सकता है।

उर्मिला मातोंडकर ने राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दिन काफी महत्वपूर्ण है। वह आज से सक्रिय राजनीति में उतर रही हैं। उनका परिवार महात्मा गांधी और सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की विचारधारा से प्रभावित रहा है। वह खुद भी कांग्रेस के सिद्धांतों से जुड़ी रही हैं और लोगों की आवाज बनने के लिए राजनीति में आई हैं।

उल्लेखनीय है कि कई सितारों ने राजनीतिक पार्टियों का दामन थामा है। इससे पहले हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा पर पार्टी की फजीहत हो चुकी है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *