breaking news

sealdah local train cancelled – सियालदह – शनिवार और रविवार को रहेगी कई लोकल ट्रेनें रद्द

कोलकाता

सियालदह शाखा में फिर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। फिर एकबार लोकल ट्रेन रद्द (sealdah local train cancelled) रहेंगी। बारासात-हसनाबाद सेक्शन के सोंडालिया और लेबुतला स्टेशनों के बीच डबल लाइन का काम चल रहा है और यही कारण है कि शनिवार और रविवार को नौ घंटे तक सियालदा-हसनाबाद शाखा की लोकल ट्रेन सेवा बाधित रहने वाली है। पूर्व रेलवे की ओर से पहले ही एक नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इस नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 33323 और 33325 बारासात-हसनाबाद लोकल और 33533 सियालदह-हसनाबाद लोकल शनिवार को रद्द रहेंगी। वहीं डाउन 33538 हसनाबाद-सियालदह लोकल और 33318 व 33320 हसनाबाद-बारासात लोकल एक ही दिन रद्द हैं। साथ ही अप 33311 और 33313 बारासात-हसनाबाद लोकल और 33517 सियालदह-हसनाबाद लोकल रविवार को रद्द है। डाउन 33512 और 33514 हसनाबाद-सियालदह लोकल और 33312 हसनाबाद-बारासात लोकल रद्द हैं। साथ ही रविवार को 33511 सियालदह-हसनाबाद लोकल हसनाबाद के बजाय बारासात तक चलेगी। साथ ही 30322 हसनाबाद-बीबीडी बाग लोकल हसनाबाद के बजाय बारासात से चलेगी।
बारासात-हसनाबाद शाखा में 40 लोकेशंस में से 12 लोकेशंस निरस्त हैं। जिसके चलते एक बार फिर से यात्रियों को वीकेंड पर परेशानी होने का डर सता रहा है। वहीं, 33516 हसनाबाद-सियालदह लोकल रविवार को सुबह 6.45 बजे रवाना होगी, लेकिन उस दिन सुबह 7.5 बजे निकलेगी। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए रेलवे ने माफी भी मांगी है.

Share from here