breaking news

Shankar Passed Away – साहित्य और संस्कृति की दुनिया के दिग्गज लेखक शंकर का निधन

कोलकाता

Shankar Passed Away – साहित्य और संस्कृति की दुनिया के दिग्गज लेखक मणिशंकर मुखर्जी (जिन्हे पाठक शंकर के नाम से जानते थे) का आज निधन हो गया है।

Shankar Passed Away

वे 92 साल के थे। शुक्रवार दोपहर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे।

उनकी कलम से ‘कोतो अजना रे’, ‘चौरंगी’, ‘सीमाबुद्ध’, ‘जन अरण्य’ जैसी रचनाएँ मिलीं थी। शंकर का जन्म 1933 में हुआ था।

बचपन में ही उनके पिता का देहांत हो गया। उन्होंने जीवन में कई काम किए। करते करते उन्हें कलकत्ता हाई कोर्ट के आखिरी इंग्लिश बैरिस्टर, नोएल फ्रेडरिक बर्वेल के अंडर नौकरी मिल गई।

उस अनुभव से उन्होंने ‘ कोतो अजना रे’ लिखी। उसके बाद शंकर को कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। बंगाली साहित्य को एक नया लेखक मिल गया। हालांकि, ‘चौरंगी’ ने उन्हें असली लोकप्रियता दिलाई।

Share from here