Advertisement
shiv shakti tiranga point national space day

चंद्रयान-3 – Shiv Shakti, Tiranga Point और National Space Day, ISRO से PM Modi ने किए बड़े ऐलान

देश

PM Modi आज ग्रीस से सीधे बेंगलुरु ISRO में वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई देने पहुंचे। इस दौरान पीएम ने Shiv Shakti, Tiranga Point और National Space Day जैसे बड़े ऐलान किया है। उन्होंने इसरो चीफ एस सोमनाथ सहित अन्य सभी वैज्ञानिकों से मुलाकात की।

Advertisement

Shiv Shakti, Tiranga Point और National Space Day, ISRO से PM Modi ने किए बड़े ऐलान

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस स्थान पर चंद्रयान उतरा, उस प्वाइंट को अब Shiv Shakti के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने मून मिशन में महिलाओं के योगदान की भी सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि निर्माण से प्रलय तक पूरी सृष्टि का आधार नारी शक्ति ही है।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान 2 के चिन्ह जहां भी हैं वह प्वाइंट Tiranga Point कहलाएगा। यह मिशन हमे सीख देता है कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती। पीएम ने कहा कि 23 अगस्त का दिन अब से National Space Day के रूप में मनाया जाएगा।

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर कहा कि भारत आज उस स्थान पर पहुंच गया है जहां कोई और नहीं पहुंच पाया है। पीएम ने बेंगलुरु के लोगों को संबोधित किया, जहां उन्होंने जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा लगाया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari