श्रीकृष्ण योग ट्रस्ट का मासिक अन्न क्षेत्र शिविर सम्पन्न

सामाजिक
  • हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

सनलाइट, कोलकाता। रविवार को श्रीकृष्ण योग ट्रस्ट द्वारा बड़ाबाजार में अन्नक्षेत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हनुमानजी लेन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भोग लगाने के बाद 10.30 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक चला। इस दौरान तीन हजार से ज्यादा लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

साल 2019 में अन्नक्षेत्र सेवा कार्य प्रारम्भ किया गया था

योगाचार्य राजेश व्यास ने बताया कि साल 2019 में यह अन्नक्षेत्र सेवा कार्य प्रारम्भ किया गया था लेकिन मार्च 2020 में कोरोना सहित विभिन्न कारणों से इस सेवाकार्य की गति मन्द हो गई थी। योगाचार्य राजेश ने बताया कि हजारों लोगों के बीच प्रसाद वितरण का यह सेवा कार्य आज शरद पूर्णिमा से पुनः प्रारम्भ किया गया है जो प्रति महीने के किसी एक रविवार को आयोजित किया जाता हैं।

ट्रस्ट के सेवा कार्यो की जानकारी देते हुए राजेश ने बताया कि विभिन्न सेवा प्रकल्पों के तहत दुर्गा पूजा में ट्रस्ट की ओर से जल सेवा भी की गई थी। इस दौरान हजारों लोगों के बीच शीतल जल वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि इन सेवा कार्यों के अलावा प्रत्येक शनिवार और रविवार सुबह ऑनलाइन योग कक्षा भी चल रही है जो लॉक डाउन के दौरान से अनवरत जारी है इसके अलावा ट्रस्ट के आधिकारिक फेसबुक पेज पर प्रत्येक रविवार को ध्यान योग लाइव किया जा रहा है।

सेवा कार्यों में स्थानीय व्यवसाइयों तथा निवासियों का भी मिलता है पूरा सहयोग 

उन्होंने कहा कि इन सेवा कार्यों में स्थानीय व्यवसाइयों तथा निवासियों का भी पूरा सहयोग मिलता है जिसके लिए सभी को साधुवाद देता हूँ। गणेश रस्तोगी, नीरज लोहिया, हनुमान नाहटा, राकेश सुराणा, विपुल गोयल, अजय हीरावत, नितेश, विजय अग्रवाल, चंद्र कुमार भाटिया, पवन गुप्ता, राजेश केजरीवाल, विनोद राखेचा, सुनीता नाहटा, सरोज शर्मा, अमी शाह, राजकुमार सरावगी, ओंकार नाथ पाण्डे, रणजीत मूंधड़ा, पिंकी साव सहित कई लोगों ने कार्यक्रम में शामिल हो कर सेवाकार्य में अपनी सेवा प्रदान की। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में किरण व्यास, अजय सिंह, पप्पू चतुर्वेदी, ओमप्रकाश पुरोहित, राकेश व्यास, राजेश ओझा, नरोत्तम बंसल, नमन शुक्ला, आशीष कुमार सिंह श्रुति व्यास, वासु जोशी, लीला व्यास आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Share from here