Advertisement

श्रीकृष्ण योग ट्रस्ट द्वारा कोरोना काल में योग सेवा का एक वर्ष

सामाजिक स्वास्थ्य

सनलाइट। विगत 100 वर्षों के काल में आई भीषणतम आपदा कोरोना महामारी का कहर जब बरपा तो संसार ठहर गया। सबने अपने जीवन काल में ऐसी विभीषिका न कभी देखी, न सुनी। विशेषज्ञ अभी भी कोरोना की तीसरी लहर की बात कर रहे हैं।

Advertisement

 

इस कोरोना काल मे दुनिया भर में लोग सेवा कार्य कर रहे थे। इस बीच मे श्री कृष्ण योग ट्रस्ट ने भी सेवा कार्य करने का बीड़ा उठाया। सभी को पता था कि ऐसे समय में योग सेवा ही संजीवनी का कार्य कर सकती है लेकिन उस समय ट्रस्ट द्वारा इसे जन जन तक परम्परागत तरीकों से पहुँचाया नही जा सकता था।

 

तमाम अनिश्चिताओं के बीच श्री कृष्ण योग ट्रस्ट ने मानव हितार्थ विगत 5 जुलाई, 2020 को डिजिटल योग सत्रों की शुरुआत की जो कि अब एक गौरवपूर्ण एवं सन्तोष प्रदान करने वाली उपलब्धि हो गयी है।

ट्रस्ट की ओर से योगाचार्य राजेश व्यास ने बताया कि हम पिछले 1 साल से योग सेवा दे रहें हैं। जिसमे 105 वर्चुअल योग सत्र और फेसबुक के माध्यम से 39 ध्यान योग सत्र कराए गए हैं।

 

श्री कृष्ण योग ट्रस्ट परिवार की तरफ से योगाचार्य राजेश व्यास ने कहा कि हम हृदय से मानते है कि यह सिर्फ और सिर्फ श्री कृष्ण की अहैतुकी कृपा है जो उन्होंने हम जैसे किंकरो को निमित्त बना खुद ने इस हनुमत कार्य को सम्पन्न कराया और करा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि इस यात्रा में सभी साधुवाद के पात्र है जिनकी शुभकामनाएं सदैव अपने साथ महसूस करते आये हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari