Shree Siddh Mahalakshmi Mandir : श्री सिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा दिवस समारोह 30 को

कोलकाता

Shree Siddh Mahalakshmi Mandir : सनलाइट, कोलकाता। बड़ाबाजार के भैरव बाड़ी स्थित श्री सिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है।

Shree Siddh Mahalakshmi Mandir

मुख्य पुजारी अशोक भादाणी ने बताया कि 30 नवंबर को होने वाले इस प्राण प्रतिष्ठा दिवस समारोह में सुबह से लेकर रात्रि तक विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

समारोह के दौरान मंदिर में मां महालक्ष्मी का दिव्य एवं मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।

इस दौरान भजनों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी जिसमे बीकानेर के नारायण रंगा अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

आयोजन को लेकर महिला समिति की ओर से भी विशेष तैयारियां की गई हैं। समारोह के आयोजकों के अनुसार, पूरे दिन मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान एवं भक्ति का वातावरण रहेगा।

पंडित विमल भादाणी, आशीष भादाणी और ललित भादाणी समारोह में पूजन आचार्य के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Share from here