श्री रामदेव मित्र मण्डल कोलकता की स्मारिका का विमोचन

सामाजिक

कोलकाता। बड़ाबाजार स्थित मैढ क्षेत्रीय सभा भवन मे श्री रामदेव मित्र मण्डल कोलकता की स्मारिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सपन बर्मन, पिन्टू बरडिया, दुलीचन्द ढला, गुलशन माली, सुशील पुरोहित, अनिल चितलान्गिया, प्रमोद डागा, सुशील मोहता व सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सचिव पूनम रंगा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे मण्डल के सेवाकार्य मे इस वर्ष कई नवयुवक जुडे है। ये 22 अगस्त को कोलकता से बीकानेर के लिए रवाना होंगे तथा 27 अगस्त को दियातरा से अपना सेवाकार्य प्रारंभ करेगे। दियातरा के पश्चात कानजी की सिड्ड सेखासर डालीबाई मे भी सेवाकार्य किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस सेवाकार्य की तैयारी मे उनके साथ कोलकता मे अध्यक्ष अनिल चितलान्गिया, राजकुमार मोहता, बद्री दाम व्यास, जगदीश हर्ष, दामोदर व्यास, विनय पुरोहित, अरूण व्यास, सुशील मोहता, राजेश मोहता, मनोजकुमार ओझा के अलावा ट्रस्ट मण्डल के नव निर्वाचित ट्रस्टी सुशील पुरोहित भी सक्रिय है।

रंगा ने कहा कि मण्डल के सेवाकार्य को संपन्न करने मे विगत कई वर्षो से कोलकता से सपन बर्मन, राजू दम्मानी, राजेश मोहता, कमल गान्धी, मुन्ना व्यास भुवनेश्वर से आनन्द पुरोहित, कोयंबटूर से अशोक आचार्य, बीकानेर से राजेश चूरा, केशव पुरोहित, बलदेव व्यास, सुरेन्द्र व्यास का विशेष सहयोग मिल रहा है, हम इन सभी का आभार व्यक्त करते है। पूनम रंगा ने अगले कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि मण्डल इस बार अपने 53वे स्वर्णिम सेवा वर्ष मे सेवा कार्य को और जोश से करने जा रहा है। इस अवसर पर हम युवाओ से सेवाकार्य में जुड़ने का आह्वान करते है।

 

युवाओ मे सेवाभाव पैदा करना मण्डल का मुख्य उद्देश्य

संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओ मे सेवा भाव जागृत करना और भारतीय संस्कृति को जीवित रखना है। यह कहना है श्री रामदेव मित्र मण्डल कोलकता के सचिव पूनम रंगा का। पूनम रंगा ने बताया कि हमारा मण्डल विगत 52 वर्षो से बीकानेर से रामदेवरा के रास्ते मे लगातार सेवा कार्य करता आ रहा है।

 

उन्होंने मण्डल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के विषय में बताया कि 2006 मे रामदेवरा मे एक विराट धर्मशाला का निर्माण किया गया था जिसमें आज भी जन हितार्थ कार्य चल रहा है। रंगा ने कहा कि विगत दो वर्ष कोरोना प्रकोप के कारण मेले का आयोजन नही हो पाया। ऐसी वैश्विक महामारी मे भी मण्डल के कार्यकर्ताओ ने यथाशक्ति यात्रियों व स्थानीय जन जन के सहयोग मे कमी नही रखी।

दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि

कोरोना काल में दिवंगत हुए समाज जनों को श्रद्धांजलि देते हुए पूनम रंगा ने कहा कि हमने चमपालाल दाधिच, द्वरका प्रसाद रंगा, शंकर लाल व्यास, आत्माराम अग्रवाल, दुर्गादास व्यास, पूनमचंद व्यास आदि अपने कई साथीयो को खो दिया है। हम सभी मर्माहत है, हम उन्हे नमन करते है। शोक व्यक्त करते हुए रंगा ने कहा कि वें हमारे प्रेरणा पुंज थे, उनकी प्रेरणा हमेशा हमारे कार्यकर्ताओ को अनवरत सेवा करने को उत्साहित करती रहेगी।

Share from here