भाजपा के चुनावी सारथी रहे वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय के विधायक बेटे शुभ्रांशु राय दिल्ली जा पहुंचे हैं। उत्तर 24 परगना के बीजपुर विधानसभा क्षेत्र से वह तृणमूल के टिकट पर विधायक हैं।
लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य भर में भाजपा के पक्ष में उनके पिता की शानदार रणनीति के बाद उन्होंने प्रशंसा की थी जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने उन्हें तृणमूल कांग्रेस से निकालने की घोषणा की थी।
गत शुक्रवार को इस घोषणा के बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि दो से तीन दिनों के अंदर भाजपा का दामन थाम लेंगे। उसके बाद सोमवार शाम अपने पिता मुकुल राय के साथ वह अपने साथ दो अन्य विधायकों को लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि मंगलवार को वह दिल्ली में ही भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में दो अन्य विधायकों के साथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि उनके साथ गए विधायकों के नाम का खुलासा अभी नहीं हो सका है।
