Advertisement

सड़क हादसे में सिलीगुड़ी भाजपा अध्यक्ष की मौत

बंगाल

सिलीगुड़ी। भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। हादसा बीती रात बहरमपुर के पास हुआ है।

Advertisement

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोलकता से सिलीगुड़ी लौटने के समय उनकी कार से ट्रक की टक्कर हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त उनके साथ कार में भाजपा के कुछ समर्थक भी मौजूद थे। इस हादसे में उनके कई समर्थक भी घायल हुए है। वहीं घटना के बाद भाजपा में शोक की लहर है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari