Advertisement

उन्नाव गैंगरेप- दिल्ली के अस्पताल में पीड़िता हार गई जिंदगी की जंग

उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली। उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में देर रात निधन हो गया। उसको एयरलिफ्ट करके गुरुवार को लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। उसका शरीर 90 फीसदी जल चुका था।

Advertisement

सफदरजंग हॉस्पिटल के प्रवक्ता ने उन्नाव रेप पीड़िता के निधन की पुष्टि की है। युवती का इलाज करने वाले डॉ शलभ ने कहा कि उसको बचाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। युवती ने रात 11:40 बजे अंतिम सांस ली।

पीड़िता ने मरने से पहले अपने भाई से कहा था कि मैं जीना चाहती हूं और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। गुरुवार को उन्नाव में गैंगरेप पीड़ित युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर दिया गया था।

इस घटना में युवती 95 फीसदी जल गई थी। ग्रामीणों ने मुताबिक 95 फीसदी जलने के बाद भी युवती घटनास्थल से एक किलोमीटर तक पैदल भागकर मदद की गुहार लगाई थी। उसने खुद ही 112 पर फोन किया था और पुलिस से आपबीती बताई थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari