Advertisement

ध्यान योग द्वारा किया जा सकता है दर्शन – योगाचार्य राजेश व्यास

सामाजिक
  • जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर विशेष सत्र- ध्यान योग

सनलाइट। श्री कृष्ण योग ट्रस्ट द्वारा “ध्यान योग श्री कृष्ण का” कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट के फेसबुक पेज पर लाइव कार्यक्रम में योगाचार्य राजेश व्यास ने बताया कि ध्यान योग द्वारा हम अपने मन मंदिर में भगवान का दर्शन कर सकते हैं।

Advertisement

 

उन्होंने बताया कि अर्जुन को दर्शन देते समय कृष्ण ने कहा कि अर्जुन तुम अपने इन चर्म चक्षुओं द्वारा मेरे विराट स्वरूप को देख नही पाओगे अतः मैं तुम्हे दिव्य चक्षु देता हूँ।

 

योगाचार्य राजेश ने कहा कि ध्यान योग द्वारा हम भी अपने दिव्य चक्षु से भगवान के उस विराट स्वरूप का अपने मन मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर ध्यान योग के इस विशेष सत्र में योगाचार्य ने श्री कृष्ण के जन्म सहित अन्य कई प्रसंगों का संक्षिप्त में वर्णन करते हुए दर्शकों को ध्यान योग का अभ्यास कराया।

 

कार्यक्रम के बाद योगाचार्य राजेश व्यास ने बताया कि कोरोना काल में मानव सेवार्थ नियमित तौर पर कराए जा रहे निशुल्क ध्यान योग सत्र की श्रृंखला में आज का यह विशेष सत्र योग के जनक भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari