Advertisement

श्री कृष्ण योग ट्रस्ट द्वारा गुरु चर्चा एवं ध्यान योग का आयोजन

सामाजिक

श्री कृष्ण योग ट्रस्ट द्वारा गुरु चर्चा एवं ध्यान योग का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के फेसबुक पेज पर लाइव कार्यक्रम में योगाचार्य राजेश व्यास ने ॐ के उच्चारण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया।

Advertisement

 

अपने सभी गुरुजनों को नमन करते हुए योगाचार्य राजेश ने वेद तथा पुराणों का संक्षिप्त विवरण देते हुए गुरु पूर्णिमा पर प्रकाश डाला।

 

इस दौरान उन्होंने बताया कि महाभारत तथा चारों वेद के रचयिता जिन्हें गुरु वेद व्यास भी कहा जाता है का इस दिन जन्म होने के कारण गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहते है।

 

लगभग पचास मिनट चले इस लाइव कार्यक्रम में योगाचार्य ने ध्यान योग पर विस्तार से चर्चा करते हुए वर्चुअली अभ्यास कराया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari