Somnath Temple – “सोमनाथ अमृत पर्व” में शामिल होंगे पीएम मोदी 

गुजरात

Somnath Temple – पीएम मोदी आज ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के मौके पर पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ पहुचेंगे।

Somnath Temple

प्रधानमंत्री ज्‍योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण के अवसर पर आज सोमनाथ अमृत पर्व-2026 में भाग लेंगे।

वे भगवान सोमनाथ की पूजा और कुम्‍भाभिषेक करेंगे। इसके बाद में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर 11 तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया जाएगा।

पांच फुट ऊंचे एक पात्र को क्रेन की सहायता से मंदिर के शिखर तक पहुंचाया जाएगा, रविवार को इसका पूर्वाभ्यास किया गया।

प्रधानमंत्री के एक रोड़ शो कार्यक्रम का भी आयोजन है। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल और उप-मुख्‍यमंत्री हर्ष सांघवी भी उपस्थित रहेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari