Chandranath Rath – चन्द्रनाथ रथ हत्या मामले में 3 गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश…

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Chandranath Rath – सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Chandranath Rath

इन तीनों संदिग्धों में से एक बिहार और दो उत्तर प्रदेश के बताए जा रहें हैं। इनमें से एक का नाम विशाल श्रीवास्तव बताया जा रहा है।

चंद्रनाथ की हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। इस SIT की एक टीम ने हमलावरों की तलाश में उत्तर प्रदेश में छापा मारा था।

रविवार रात को चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान, इन तीनों संदिग्धों को उसी जगह से गिरफ्तार कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि चंद्रनाथ रथ की 6 मई की रात को मध्यमग्राम में कई राउंड गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

चंद्रनाथ की हत्या की जांच के लिए गठित SIT में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और राज्य पुलिस की खुफिया शाखा, CID, दोनों के अधिकारी शामिल हैं।

Share from here