श्री श्री सत्यनारायण भगवान की 138वी दर्शनीय जलझूलनी शोभायात्रा निकली

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। श्री श्री सत्यनारायण भगवान की 138वी दर्शनीय जलझूलनी शोभायात्रा आज कॉटन स्ट्रीट स्थित मन्दिर से निकली।

विभिन्न मार्गों से होते हुए आर्मेनियन घाट पहुँची शोभायात्रा में मंदिर के प्रधान पुरोहित पं. श्रीप्रकाश शर्मा एवं आशीष शर्मा ने विधिवत् पूजा-अर्चना,गंगा स्नान कर आरती की।

इसके बाद पुनः नियमित मार्गों से होते हुए शोभायात्रा मंदिर पहुंची। ट्रस्टी ललित कुमार बागला ने शोभायात्रा का संचालन किया।

श्री सत्यदेव मंडल की ओर से भजन-कीर्तन डांडिया आदि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारियों ने भगवान की आरती की।

मधुसूदन बागला, नकुल बागला, ध्रुव बागला ,अशोक झुनझुनवाला, पं.भगतराम शास्त्री, अरुण शर्मा, अमर केजरीवाल, अजय शर्मा, नन्द लाल राठी, अभिषेक शुक्ल, निर्मल बागला आदि शोभायात्रा में सक्रिय रहे।

Share from here