Advertisement

योग से मस्तिष्क की प्रोग्रामिंग कर करें दिन की शुरुआत – योगाचार्य राजेश व्यास

सामाजिक स्वास्थ्य

मस्तिष्क मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग है और वस्तुत: पूरे शरीर का नियंत्रक भी। यह कहना है योगाचार्य राजेश व्यास का।

Advertisement

योग दिवस के अवसर पर पंच दिवसीय योग चर्चा के पहले दिन योगाचार्य व्यास ने बताया कि पूरे शरीर में खर्च होने वाली ऊर्जा का लगभग बीस प्रतिशत इस्तेमाल दिमाग ही करता है। कहावत भी है कि दिमाग जो कुछ सोच सकता है अथवा यकीन कर सकता है उसे प्राप्त भी कर सकता है।

योगाचार्य राजेश ने बताया कि सुबह की शुरुआत योग से करने से मस्तिष्क को ज्यादा आक्सीजन मिलता है। इसकी अनावश्यक क्रियाशीलता में कमी आने से आराम मिलता है और यह तरोताजा होकर पूरे दिन के लिए तैयार हो जाता है। उन्होंने बताया कि किसी भी कार्य को पूर्णतया सफल करने में मस्तिष्क का स्वस्थ होना जरूरी है और वह योग से सम्भव है।

 

उल्लेखनीय है कि सनलाइट ने अपने पाठकों के लिए पंच दिवसीय योग चर्चा शुरू की है। इन सत्रों में योगाचार्य राजेश व्यास योग से होने वाले लाभ बताते हुए प्रतिदिन एक विषय पर चर्चा करेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari