Advertisement
breaking news

तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की मुलाकात

त्रिपुरा

त्रिपुरा में हिंसा पर तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। सांसद सौगत राय ने कहा है कि चुनाव आयुक्त ने कहा कि वे इस बारे में पहले ही CEO से बात कर चुके हैं। उन्होंने पर्यवेक्षक से मिलने और रिपोर्ट देने को कहा है। सभी बूथ CCTV और वेबकास्ट के तहत होंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए केंद्रीय बलों की 6 कंपनियां दी जाएंगी।

Advertisement

 

उन्होंने कहा कि हमने त्रिपुरा में हुई घटनाओं के बारे में उनसे शिकायत की कि जब सूरमा विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल में शामिल होने वाले लगभग 70 परिवारों पर भाजपा के गुंडों ने हमला किया था। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari