Advertisement

सुवेंदु अधिकारी को सुरक्षा देने के आदेश को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

बंगाल

सुप्रीम कोर्ट से राज्य सरकार को धक्का लगा है। कोर्ट ने राज्य सरकार की अर्जी खारिज कर दी गई। राज्य सरकार विपक्षी नेता शुवेंदु अधिकारी को सुरक्षा प्रदान करने के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में गई थी। राज्य की याचिका को खारिज करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि वह उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती। इससे पहले राज्य सरकार ने लीव पिटीशन में याचिका खारिज कर दी थी। लेकिन राज्य ने फिर से एलपीए के साथ वही आवेदन दायर किया। उस आवेदन को इस बार भी खारिज कर दिया गया।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari