भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले आगामी राज्यसभा उपचुनाव-2020 के लिए सुशील कुमार मोदी को उम्मीदवार बनाया है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी है।
ये सीट रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई थी। हाल ही में एलजेपी के बिहार चुनाव में अलग लड़ने के बाद बीजेपी ने उसे साइड लाइन कर दिया है। अगर ऐसा नहीं होता तो ये सीट एलजेपी के खाते में जानी चाहिए थी।
