Advertisement

शुभेंदु अधिकारी बने विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता

बंगाल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से ममता बनर्जी को पराजित करने वाले पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी को विधानसभा में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है, जबकि पूर्व विधायक दल के नेता मनोज टिग्गा को उपनेता चुना गया है।

Advertisement

 

सोमवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद, महासचिव भूपेंद्र यादव, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष की उपस्थिति में यह घोषणा की गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari