breaking news

हैदराबाद में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, ओवैसी ने की शांति की अपील

तेलंगाना
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के आरोपी बीजेपी के निलंबित विधायक टी राजा सिंह को पीडी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, लेकिन हैदराबाद का महौल अभी शांत नहीं हुआ है।

 

टी राजा सिंह के बयान से नाराज लोग उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है तो वहीं विधायक के जेल भेजे जाने पर उसके समर्थक भी सड़क पर उतर आए हैं। आज जुमे की नामाज है इसे देखते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में शांति बनाए रखने की अपील जनता से की है।

 

शहर में भारी तनाव और जुमे की नमाज को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Share from here