T20 World Cup – टी20 विश्वकप में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।
T20 World Cup
संजू सैमसन शतक से चुके पर नाबाद 97 रन की पारी की बदौलत भारत ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतरे।
अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन भी 10 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार ने 18, तिलक वर्मा ने 27 और हार्दिक पांड्या ने 17 रन बनाए।
सैमसन ने 50 गेंदों पर 97 रन बनाए और जीत सुनिश्चित की।
