Advertisement

देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन

उत्तराखंड

देहरादून। देश की पहली महिला डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) एवं उत्तराखंड की पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का सोमवार देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था। 1973 बैच की महिला आईपीएस कंचन ने साल 2004 में उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बनकर इतिहास रचा था। डीजीपी के पद पर पहुंचने वाली वो देश की पहली महिला थीं।

Advertisement

31 अक्टूबर,2007 को वह पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। सेवानिवृत्ति के बाद कंचन ने राजनीति में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 2014 के आमचुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गईं थीं। पूर्व डीजीपी कंचन के निधन से पूरे उत्तराखंड पुलिस महकमे में शोक की लहर है। उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘उत्तराखंड पुलिस कंचन चौधरी पर शोक व्यक्त करती है और उनके अभूतपूर्व योगदान को नमन करती है।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari