Advertisement
sunlight news

भदोही- गंगा स्नान के दौरान तीन युवतियां डूबी

उत्तर प्रदेश

भदोही। जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में मंगलवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान तीन युवतियां डूब गई। इसमें से एक युवती को बचा लिया गया है, जबकि दो युवतियां डूब गईं। घटना की सूचना पर गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और युवतियों की तलाश में गोताखोरों को लगाया। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पायी है।

Advertisement

भदोही जिले के गोपीगंज थाना के बिहरोजपुर गांव निवासी राजेश दूबे के घर में सोमवार को बेटे की शादी थी। उसकी बारात प्रयागराज जिले के किसी गांव में गई थी। इसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने वाराणसी जिले के बावतपुर के लौकापुर निवासी दिवाकर दूबे की बेटी निधि (22वर्ष) भी आयी हुई थी। मंगलवार सुबह सुबह राजेश दूबे की बेटी सेजल (18 वर्ष) निधि और अंतिमा(16 वर्ष) एक साथ सुबह गंगा स्नान करने दर्जिया घाट पहुंचीं। स्नान करने के दौरान तीनों गहरे पानी में डूबने लगीं।

घाट पर मौजूद लोगों ने किसी तरह अंतिमा को बचा लिया, लेकिन निधि और सेजल डूब गईं। घटना की सूचना गोपीगंज पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही कोतवाल संजय राय पुलिस बल के साथ गंगा घाट पहुंचे और युवतियों की खोज के लिए गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर गंगा में डूबी युवतियों की खोज में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक किसी दोनों का कोई पता नहीं चला है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां गम में बदल गयीं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *