Advertisement
breaking news

TMC Bank Account – अरूप बिस्वास ने लिखी बैंक को चिट्ठी, टीएमसी के खाते से लेन-देन रोकने….

बंगाल

TMC Bank Account – तृणमूल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास ने एक चिट्ठी लिखी है जिसके बाद कई सवाल उठने लगे हैं।

Advertisement

TMC Bank Account

तृणमूल कांग्रेस के ट्रेज़रर के तौर पर अरूप बिस्वास ने बैंक से खास अपील की है। अरूप बिस्वास ने बैंक को पत्र लिखकर कहा कि पार्टी के अंदर बहुत बड़ी दिक्कतें हैं।

उन्होंने लिखा तृणमूल कांग्रेस के कई संसद पार्टी छोड़ चुके हैं। कई विधायकों ने बगावत का ऐलान कर दिया है। ऐसे में पार्टी का इंचार्ज कौन होगा? इस पर झगड़ा चल रहा है।

अपने लेटर में अरूप बिस्वास ने यह भी डर जताया कि पार्टी ऑफिस में उनके साइन किए हुए बैंक चेक का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है।

इसलिए, इस हालात में पार्टी के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए, सभी ट्रांजैक्शन रोक दिए जाने चाहिए। नहीं तो और मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। 

इसलिए उन्होंने बैंक अधिकारियों से रिक्वेस्ट की है कि जब तक पार्टी के अंदर की दिक्कतें हल नहीं हो जातीं, तब तक सभी तरह के ट्रांजैक्शन रोक दिए जाएं। अब इस पत्र को लेकर कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari