आरामबाग। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हर जगह चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। हुगली जिले में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। बुधवार सुबह आरामबाग लोकसभा केन्द्र से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अपरुपा पोद्दार ने टोटो से घूम-घूमकर तारकेश्वर के संतोषपुर में चुनाव प्रचार किया।
अपरुपा टोटो पर सवार होकर इलाके के गलियों की परिक्रमा की, निवासियों के घर गयीं और उनसे तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उनके साथ तारकेश्वर नगरपालिका के चेयरमैन स्वपन सामंत, संतोषपुर ग्राम पंचायत के प्रधान स्वरुप घोष सहित बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
चुनाव प्रचार के दौरान अपरुपा पोद्दार आत्मविश्वास से भरी हुई दिखीं। उनका कहना था कि इस बार लोकसभा चुनाव में पिछले बार से भी बढ़त के साथ वे जीतेंगी। स्थानीय लोग ममता बनर्जी के विकास कार्यों के साथ हैं।
