sunlight news

तृणमूल पार्षदा ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

श्रीरामपुर। तृणमूल कांग्रेस की महिला पार्षद रमा नाथ (45) ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना तकरीबन 11:30 बजे की है। वे श्रीरामपुर नगरपालिका के 16 नम्बर वार्ड की पार्षद थी।

जानकारी के अनुसार श्रीरामपुर स्टेशन के डाउन दो नम्बर प्लेटफार्म पर रमा नाथ खड़ी थी। जैसे ही डाउन शेवड़ाफूली लोकल स्टेशन में प्रवेश करने लगी, रमा उसके सामने कूद पड़ी। घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के जांच में जुटी है। इस घटना से पूरे श्रीरामपुर में शोक का माहौल है।

Share from here