Advertisement
breaking news

TMC Councillor Show Cause – तृणमूल पार्षद की पिटाई मामले पर पार्टी ने किया दोनों पार्षदों को शोकॉज

कोलकाता

TMC Councilor Show Cause- जादवपुर-पाटूली इलाके में दो पार्षदों के बिच हुई घटना पर तृणमूल ने शोकॉज किया है।

Advertisement

TMC Councillor Show Cause

पार्टी सूत्रों के अनुसार तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी ने पार्षद स्वराज मंडल और तारकेश्वर चक्रवर्ती को शोकॉज नोटिस भेजा है।

उल्लेखनीय है कि इलाके में मंगलवार रात दोनो गुटों के बीच विवाद के कारण अशांति हुई थी। बोरो 11 के चेयरमैन तारकेश्वर चक्रवर्ती के समर्थकों पर वार्ड नंबर 110 के तृणमूल पार्षद स्वराज मंडल की पिटाई का आरोप लगा है।

स्वराज ने यह भी आरोप लगाया कि जादवपुर विधायक देबब्रत मजूमदार तारकेश्वर के पीछे हैं। वार्ड नंबर 110 के पार्टी कार्यालय में बैठने को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हुई थी।

इसी को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद मारपीट हुई। आरोप है कि स्वराज के कान पर मुक्का मारा गया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari