Todays news

Todays News – 04/02/2026 – आज की खबरें

News of the Day

Todays News – SUNLIGHT Morning Brief📅 बुधवार | 4 फरवरी 2026

Todays News


कोलकाता/बंगाल

  • SIR मामले की सुनवाई आज। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुँची सुप्रीम कोर्ट। खुद कर सकतीं हैं सवाल जवाब।
  • CM के सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ने पर दिलीप घोष का तंज, कहा- चुनाव के बाद सरकार नहीं रहेगी, उन्हें वही करना है, इसलिए उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
  • गोलपार्क घटना में 2 और लोग गिरफ्तार, कुल 18 गिरफ्तार।
  • मंदरमनी से अपने रिश्तेदार के घर जादवपुर आए व्यक्ति की बहुमंजिला इमारत से गिरने से रहस्यमयी मौत।
  • दक्षिण 24 परगना के लक्ष्मीकांतपुर के विजयगंज बाजार में लगी भयानक आग।

राष्ट्रीय

  • गाजियाबाद में 3 बहनों ने बिल्डिंग से कूद कर की आत्महत्या। ऑनलाइन गेमिंग बताई जा रही वजह।
  • उत्तर प्रदेश के चौबेपुर में रिंग रोड पर स्पेशल टास्क फोर्स के एनकाउंटर में मारा गया इनामी शूटर बनारसी यादव।

अंतरराष्ट्रीय

  • डोनाल्ड ट्रंप ने कहा – रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने अपना वादा निभाया और एक हफ़्ते तक यूक्रेन के शहरों पर हमला नहीं किया।
  • अमेरिका सऊदी अरब को F-15 फाइटर जेट के स्पेयर पार्ट्स देगा।

खेल

  • U19 वर्ल्ड कप का सेमीफ़ाइनल आज।भारत के सामने अफ़गानिस्तान।
  • T20 वर्ल्ड कप से पहले आज भारत का दक्षिण अफ्रीका के साथ वार्म-अप मैच।

विस्तृत खबरों के लिए पढ़ें – सनलाइट न्यूज

Share from here