Todays News – SUNLIGHT Morning Brief
📅 शुक्रवार | 09 जनवरी 2026
Todays News
कोलकाता / बंगाल
- IPAC हेड प्रतीक जैन के घर और ऑफिस पर ED की रेड के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में आज तृणमूल का जुलूस।
- IPAC के ठिकानों पर ED जांच के मामले में तृणमूल ने अतिसक्रियता का आरोप लगाते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट में किया केस। आज मामले की सुनवाई।
- ईडी ने IPAC ठिकानों पर तलाशी की दौरान बाधा देने को लेकर किया हाईकोर्ट का रुख, आज सुनवाई।
- आज अभिषेक बनर्जी की राणाघाट में जनसभा।
- दक्षिण बंगाल में दो दिन और जारी रहेगी ठंड। उसके बाद तापमान में होगी बढ़ोतरी।
- तृणमूल सांसदों का अमित शाह के ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने घसीट कर हटाया।
- गंगासागर मेला परिसर में लगी आग, एकाधिक अस्थायी टेंट जलकर खाक।
- राज्यपाल बोस को मिली जान से मारने की धमकी, राज्यपाल बोले बिना सुरक्षा निकलेंगे। डेकर्स लेन पहुँचें।
राष्ट्रीय
- जमीन के बदले नौकरी घोटाले में आज फैसला सुना सकती है अदालत।
- झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर बेनीसागर गांव में एक हाथी ने एक बच्चे समेत दो लोगों को कुचला।
- दिल्ली – तुर्कमान गेट हिंसा मामले में 12वीं गिरफ्तारी।
अंतरराष्ट्रीय
- ईरान में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच देश से निर्वासित प्रिंस रजा पहलवी अगले हफ्ते मुलाकात कर सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड से।
- रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने जारी किया पाक पीएम के गिरफ्तारी वारंट जारी।
- अगले महीने भारत आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों।
खेल एवं मनोरंजन
- विमेंस प्रीमियर लीग का चौथा सीजन आज से। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला।
ताज़ा अपडेट सुबह तक की बड़ी ब्रेकिंग खबर पूरी खबरें पढ़ें: www.sunlightnews.co.in पर
