Todays news

Todays News – 16/02/2026 – आज की खबरें

News of the Day

Todays News – SUNLIGHT Morning Brief
📅 सोमवार | 16 फरवरी 2026

Todays News


कोलकाता/ बंगाल

  • रविवार देर रात जोका मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसा। मालवाहक ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार की मौत।
  • पश्चिम बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, ड्यूटी में लापरवाही करने वाले 7 अधिकारी सस्पेंड।
  • प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी पर पति की हत्या का आरोप। घटना पूर्वी बर्दवान की।
  • बोलपुर के सियान इलाके में ताजा बमों से भरे दो ड्रम बरामद।
  • खड़दह बांदीपुर ठाकुर कॉलोनी में पिता ने अपने ही बेटे पर किया हमला। हुआ गिरफ्तार।

राष्ट्रीय

  • नई दिल्ली में AI इंपेक्ट समिट आज से। अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष और एंटरप्रेन्योर होंगे शामिल। पीएम करेंगे उद्घाटन।
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का ‘पॉइंट ब्लैंक’ वीडियो विवाद अब सुप्रीम कोर्ट में। आज सुनवाई।
  • पेट्रोल पंप का लाइट पोल चलती कार पर गिरा, कार में बैठे समाजवादी पार्टी नेता लाल बहादुर यादव की मौत।
  • मशहूर ओडिया सिंगर गीता पटनायक का निधन।
  • गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंचे।
  • सुरक्षा एजेंसियों ने कठुआ में 5 संदिग्ध आतंकवादियों के पोस्टर किए जारी।
  • फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों आज मुंबई पहुंचेंगे।

अंतरराष्ट्रीय

  • ईरान का न्यूक्लियर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए, इजरायली PM नेतन्याहू की शर्त।
  • ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की मीटिंग 19 फरवरी को, गाजा के लिए 5 अरब डॉलर से ज़्यादा का वादा: US प्रेसिडेंट ट्रंप

खेल

  • T20 वर्ल्ड कप में आज तीन मैच। ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, अफ़गानिस्तान बनाम UAE, इंग्लैंड बनाम इटली।

विस्तृत खबरों के लिए पढ़ें – सनलाइट न्यूज

Share from here